Search

 
 
 

दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम, भारी संख्या में लोग शामिल हुए

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित अभिनेता विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण, मॉडल रागिनी द्विवेदी सहित अन्य शामिल हुए.
 

New Delhi : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज दिल्ली में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुए इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित अभिनेता विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण, मॉडल रागिनी द्विवेदी सहित अन्य शामिल हुए.

 


केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि यह संडे ऑन साइकिल का 77वां संस्करण है. मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जब उन्होंने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम शुरू किया था, तब इसी स्टेडियम में सिर्फ 50 साइकिल चालक थे और आज यहां हजारों की संख्या में हैं. मनसुख मांडविया ने कहा कि देश अब साइकिलिंग की दिशा में  बढ़ने लगा है. 

 


उन्होंने साइकिलिंग के फायदे गिनाते हुए कहा कि साइकिल ऐसी चीज है, जो मेंटल हेल्थ को ठीक रखती है, पर्यावरण की रक्षा करती है, वह तेल की बचत भी करती है. केंद्रीय मंत्री ने साइकिल का इस्तेमाल करने पर जोर दिया. 

 


मनसुख मांडविया ने लोगों से अपील की कि सिर्फ रविवार नहीं, बल्कि हमें  हर दिन एक ट्रिप साइकिल से करनी चाहिए. उन्होंने उदाहरण दिया कि सब्जी मंडी या, नजदीक का अपना कार्यालय हो, क्रिकेट खेलने जाना हो या अन्य खेल, हमें ऐसी जगहों पर साइकिल से जाना चाहिए. 

 


उधर दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित साइकिल रैली में दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद शामिल हुए. उन्होंने लोगों को फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.आशीष सूद ने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर फिट रहता है, स्वास्थ्य बेहतर होता है. कहा कि ईंधन पर होने वाले खर्च में भी बचत होती है.

 


उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की.  कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही