Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कारोबारी के घर धमकी भरा पर्चा फेंकने और हत्या की योजना बना रहे PLFI के एरिया कमांडर समेत पांच गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के एक कारोबारी के घर पर्चा फेंक कर हत्या करने की योजना बना रहे PLFI उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादी गिरफ्तार हुए हैं. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास से सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर कुंवर उरांव, रवि मिंज, मुन्ना उरांव, नरेश उरांव और अमृत किस्पोट्टा शामिल है. मुन्ना उरांव एनकाउंटर में मारे गए पुनई उरांव का बहनोई है. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक पिस्तौल, पांच जिंदा गोली, पीएलएफआई का पर्चा और छह मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों के खिलाफ रांची के मांडर, लापुंग, इटकी, चांहो, तुपुदाना, नगड़ी और खूंटी के कर्रा थाना में कुल 13 मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें - प्रतिबंध">https://lagatar.in/the-number-of-infections-has-decreased-in-9-districts-with-restrictions-the-government-can-give-relaxation-in-restrictions/84670/">प्रतिबंध

वाले 9 जिलों में घटा है संक्रमण का आंकड़ा, सरकार दे सकती है प्रतिबंधों में छूट

उग्रवादियों की दो टीम देती थी घटना को अंजाम

रांची के एक कारोबारी के घर धमकी भरा पर्चा फेंकने और हत्या करने के लिए उग्रवादियों की दो टीम बनी थी. एक टीम में का नेतृत्व कुंवर उरांव कर रहा था जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व राजेश गोप कर रहा था. हालांकि इससे पहले पुलिस ने कुंवर उरांव समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/PLFII-11.jpg"

alt="" class="wp-image-84776"/>
गिरफ्तार उग्रवादी.

इसे भी पढ़ें - शराब">https://lagatar.in/liquor-took-over-the-exchequer-300-more-sales-in-lockdown/84718/">शराब

ने लड़खड़ाते सरकारी खजाने को संभाला, लॉकडाउन में 300% ज्यादा हुई बिक्री

कुंवर उरांव की निशानदेही पर हुई मुठभेड़

कुंवर उरांव की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने नगड़ी थाना क्षेत्र के चेते जंगल में राजेश गोप समेत अन्य उग्रवादियों के जमा होने की सूचना पर अभियान चलाया गया. इस दौरान राजेश गोप के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई दोनों ओर से कई राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें राजेश गोप, राहुल कच्छप और अंकित सिंह भागने में सफल रहा है. पुलिस फरार उग्रवादियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही