Search

 
 
 

गुमला: दुर्घटनाग्रस्त कार से पांच बोरा गांजा बरामद

 
Gumla: घाघरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से शुक्रवार को पांच बोरा बरामद किया. जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास एक कार देवाकी बाबा धाम पुल के समीप एक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी. सूत्रों के अनुसार कार बिशुनपुर की ओर जा रही थी. चांदनी चौक के समीप एक बाइक से सट गयी. तब बाइक सवार कार का पीछा करने लगा. तेज रफ्तार के कारण कार बाबा धाम पुल के समीप मोड़ पर पेड़ से जा टकरायी. कार क्षतिग्रस्त हो गयी और कार में सवार दो युवक कार छोड़ कर फरार हो गए. तभी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने कार में रखे बोरे की तलाशी ली. जिसमें पांच बोरा गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया. पांच बोरे गांजे का अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस कार व गांजा को जब्त कर छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें -जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ayushman-card-holding-patients-wandering-from-door-to-door-for-dialysis/">जमशेदपुर

: डायलेसिस के लिए दर-दर भटक रहे आयुष्मान कार्डधारी मरीज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही