Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में महिला हिंसा से जुड़े पांच बड़े मामले, जो बनी सुर्खियां

Saurav Singh Ranchi : झारखंड में महिलाओं के खिलाफ लगातार वारदात सामने आ रहे हैं. पिछले एक माह में राज्य के अलग-अलग जिले में महिला के पांच ऐसी घटना हुई है. जो पूरे राज्यभर में सुर्खियां बनी. इसे भी पढ़ें - जगदानंद">https://lagatar.in/jagdanand-singh-resigns-from-the-post-of-rjd-state-president-abdul-bari-siddiqui-may-get-the-command/">जगदानंद

सिंह ने RJD प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब्दुल बारी सिद्दीकी को मिल सकती है कमान!

जानें कौन- कौन सी है वो घटनाएं

IRB के दो जवानों ने आदिवासी विधवा महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

लोहरदगा जिले में आईआरबी के दो जवानों ने आदिवासी विधवा महिला के साथ बीते चार अक्टूबर को सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को दोनों जवानों कृष्ण कांत तिवारी और अजय बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया था. विधवा महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले जवानों ने क्रूरता की सारी सीमाओं को पार कर दिया था. पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया, फिर प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. महिला के इंटरनल ऑर्गन में गंभीर चोटें लगी हैं. इससे ब्लीडिंग रुक नहीं रही है. फिलहाल पीड़ित महिला का इलाज रिम्स में डॉ. शीतल मलुआ की निगरानी में चल रहा है.

दुमका में आदिवासी लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या

दुमका में एक आदिवासी नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. दो सितंबर को उस आदिवासी नाबालिग का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था. हत्या का आरोप अरमान अंसारी पर लगा था. आदिवासी नाबालिग की उम्र 14 साल थी. नाबालिग के साथ अरमान अंसारी ने यौन शोषण किया और जब वह गर्भवती हुई और शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया.इस मामले में मुख्य आरोपी अरमान अंसारी को 3 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

एकतरफा प्यार में युवती को जिंदा जलाया

दुमका में बीते 22 अगस्त को शाहरुख नामक एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद प्रशासन ने वहां धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी थी. यह घटना उस समय हुई जब अंकिता घर में सोई हुई थी. इसी बीच शाहरूख उसके घर पहुंचा और खिड़की से उस पर पेट्रोल फेंक दिया और जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी ने माचिस जला कर उसपर फेंक दिया. जिसके बाद उसे फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिकी इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर किया गया था. रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता ने शनिवार की देर रात रिम्स में दम तोड़ दिया.

19 वर्षीय युवती को पेट्रोल डालकर जलाया

दुमका के जरमुंडी के भालकी गांव में बीते सात अक्टूबर को एक 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया था. युवती को गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था. इस घटना को अंजाम देने वाला युवक राजेश राउत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. अब दोनों में ब्रेकअप हो गया था. लड़की शादी से इनकार कर दी थी.

पिता ने चार साल की बेटी को जिंदा जलाया

लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र स्थित कोचा बरनाग गांव में सनकी पिता ने अपनी बेटी को बीते सात अक्टूबर को जिंदा जला दिया था. पिता को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है. घटना में बच्ची 80 फीसदी जल गयी है. बच्ची को रिम्स,रांची रेफर किया गया. लोगों ने बताया कि पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है. पप्पू तुरी नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा. पप्पू तुरी ने पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश की. जान बचाने के लिए महिला घर छोड़कर भाग गयी. पत्नी के भागते ही पप्पू तुरी अपने चार साल के बेटी को कमरे में बंद कर आग लगा दी. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें - डायरेक्ट">https://lagatar.in/24-increase-in-direct-tax-collection-8-98-lakh-crore-in-the-bag-of-the-central-government/">डायरेक्ट

टैक्स कलेक्शन में 24 फीसदी का इजाफा, केंद्र सरकार की झोली में 8.98 लाख करोड़

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही