Search

 
 
 

हजारीबाग: कार से पांच पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

 
Hazaribagh: चौपारण पुलिस ने बीती रात कार से अवैध विदेशी शराब जब्त की. बताया जाता है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध अंग्रेजी शराब स्विफ्ट कार में लोड कर तस्करी करने के लिए चतरा-इटखोरी की तरफ से चौपारण होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है. इस पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल ने चतरा के समीप डोमाडाडी के पास पहुंची और बैरिकेडिंग लगा दी. घटनाक्रम के अनुसार, रात करीब 02:30 बजे स्विफ्ट वाहन आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने रुकने का इशारा किया, परंतु वाहन चालक अपनी गाड़ी रोककर भागने लगा. इस पर सशस्त्र बल ने खदेडकर चालक को पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अभिषेक कुमार (24), पिता उपेंद्र पासवान सा.- राजगीर थाना- राजगीर जिला- नालंदा (बिहार) के रूप में हुई. तत्पश्चात पकड़ाए व्यक्ति से पूछताछ कर गाड़ी की विधिवत तलाशी लेने पर गाडी के अंदर अंग्रेजी शराब की पांच पेटी तथा बैड मंकी कम्पनी के केन बियर की बीस पेटी बरामद की गई. इस संबंध में चौपारण थाने में केस दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, पुअनि सुविंद्र राम, सअनि जगदीश चंद्र प्रधान आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही