Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी और एक कर्मचारी पुत्र, पश्चिम बंगाल के अमला टोला सीआरपीएफ कैंप का एक जवान और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोग होम आइसोलेशन में है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
विदित हो कि इसके पूर्व यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक महिला चिकित्सक और थाना का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से क्षेत्र में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने को कहा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही