Search

 
 
 

अमन साहू गैंग से निकाले गये बॉबी साव समेत पांच अपराधी

 
Ranchi :  पुलिसकर्मी को गोली मारने वाले बॉबी साव समेत पांच अपराधियों को अमन साहू गिरोह से निकाल दिया गया है. अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में मयंक सिंह ने लिखा कि रांची जेल में बंद गैंग के सदस्य सैफ अंसारी, जगत साहू उर्फ लकी, बॉबी साव, राजन साव और राहुल दुबे को गैंग से निकाला जा चुका है. इन लोगों के गैंग से कोई लेना देना नहीं है.

बॉबी और राजन साव ने बिना आदेश पुलिस पर चलायी थी गोली

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राहुल दुबे ने बिना अमन साहू के आदेश के कुजू में कोयला लिफ्टर कल्याण पांडे पर गोली चलायी थी और गैंग का पैसा गबन करके अपने निजी काम में लगाया था. वहीं राहुल दुबे को लेकर आये दिन अमन साहू के नाम से छोटे-मोटे व्यापारियों से वसूली की शिकायते मिल रही थी. जबकि सैफ अंसारी ने जेल में रहकर गैंग के सदस्यों के बारे में अनर्गल बयानबाजी की. इसमें अलावा बॉबी साव और राजन साव ने पतरातू में बिना सोचे समझे पुलिस पार्टी पर गोली चलायी. इसलिए सभी को गैंग से निकाला गया है. अब इन लोगों के गैंग का कोई मतलब नहीं है और अगर ये गैंग के खिलाफ कोई भी काम करते हैं तो इसके जिम्मेवार ये खुद होंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही