Search

 
 
 

गिरिडीह में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

 
Giridih :_गिरिडीह जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह जनकारी एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को प्रेस कॅन्फ्रेंस में दी. एसपी को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी गांव में साइबर अपरधियों की सक्रियता की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. जबकि दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी निवासी अब्दुल हालीम, मो मिनहाज, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिसनपुर निवासी पवन कुमार मंडल, गांडेय थाना क्षेत्र के देवनडीह निवासी सुजीत कुमार मंडल व बिरनी थाना क्षेत्र के डबरी निवासी प्रशांत मुरारी शामिल हैं. अहिल्यापुर से पकड़े गए दोनों आरोपी फर्जी सिम बेचते थे. जबकि नामजद अभियुक्तों में बिरनी के अरारी का निशिकांत प्रसाद और ओरवाटांड़ का रंजीत कुमार यादव शामिल हैं. एसपी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के 25 सीम, 5 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 4 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड व एक बाइक बरामद की है. साइबर आरोपी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कर्मी बनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे ओटीपी, पासवर्ड प्राप्त कर और एसबीआई का फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-prisoners-celebrated-tusu-festival-in-tenughat-jail/">बोकारो

: तेनुघाट जेल में बंदियों ने मनाया टुसू पर्व
wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही