Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में सड़क किनारे से हटाये गये पांच साइकिल स्टैंड

  • अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरा दिन
Ranchi : राजधानी सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में अभियान के दूसरे दिन सड़क किनारे से पांच साइकिल स्टैंड हटाये गए. मंगलवार को बहू बाजार, लालपपर चौक, कचहरी चौक और एजी मोड़ के पास साइकिल स्टैंड हटाये गये. यह साइकिल स्टैंड चारटेड कंपनी के थे. जुडको ने इन साइकिल स्टैंड को स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तहत सारे शहर में लगवाया था. इसके साथ ही एजी मोड़ से बिरसा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की घोषणा की गयी है. इसके लिए पहले ही नोटिस दिये जा चुके हैं.

बेहतर होगी ट्रैफिक व्यवस्था

यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में दो दिन पहले बैठक हुई थी. इसमें रांची शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने और जाम रहित राजधानी बनाने पर चर्चा हुई. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा. पहले चरण को 15 दिनों के अंदर खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे भी पढ़ें – सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही