Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरुवार से पांच दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राष्ट्रीय कैडेट एवं जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 24 अगस्त (गुरुवार) से 27 अगस्त तक खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 28 राज्यों एवं 6 केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 2200 खिलाड़ी, 300 रेफरी एवं टेक्निकल अधिकारी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता में कुल 1450 पदकों का वितरण किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में दो बॉक्सिंग रिंग बनाए गए हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए खेलगांव में ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है. गुरुवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो द्वारा किया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री सत्यानंद भोक्ता रहेंगे. इसे पढ़ें- जर्जर">https://lagatar.in/children-are-forced-to-study-in-dilapidated-school-building-150-students-including-only-one-teacher-three-news-of-piparwar/">जर्जर

स्कूल भवन में पढ़ने को विवश हैं बच्चे, 150 स्टूडेंट्स पर मात्र एक शिक्षक समेत पिपरवार की तीन खबरें

झारखंड के 150 खिलाड़ी होंगे शामिल

इस अवसर पर कई संसद एवं विधायक मौजूद रहेंगे. समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो करेंगे. झारखंड किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, महासचिव डॉ संजय यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया की प्रतियोगिता का समापन 27 अगस्त को शाम 5 बजे होगी. बता दें कि सबसे बड़ा दल महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से आयी है. प्रतियोगिता में झारखंड के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें-  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bsk-college-maithon-in-girls-bbm-balliapur-victorious-in-boys/">बोकारो

: लड़कियों में बीएसके कॉलेज मैथन, लड़कों में बीबीएम बलियापुर विजयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही