Search

 
 
 

लोहरदगा: आरोग्य दूतों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 
Lohardaga: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट चीरी के तत्वावधान में आयुष्मान भारत के तहत 49 विद्यालय स्वास्थ्य आरोग्य दूतों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को संपन्न हुआ. इस बीच प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेज सी थ्री के प्रतिनिधि दीपक कुमार एवं पवन कुमार गुप्ता के अलावा जिला साधन सेवियों ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार रूप से बताया. इधर इसके अंतर्गत होने वाले गतिविधियों के बारे में भी प्रकाश डालते हुए किशोरावस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर जानकारी दी गई. तत्पश्चात संस्थान के प्रभारी प्राचार्य अमृता सिंहा ने सत्र में सभी आरोग्य दूतों को विद्यालय स्तर तक कार्यक्रम को लागू करने में उनकी महत्ती भूमिका की चर्चा की. इस बीच प्रत्येक विद्यालय से एक पुरुष और एक महिला शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लिए. इसमें किशोर किशोरियों में होने वाली शारीरिक मानसिक समाजिक व जीवन कौशल संबंधी जानकारी देकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया. इधर जेसीआरटी के निर्देश के अनुसार उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से दो अतिरिक्त आरोग्य दूत का चयन कर उनका प्रशिक्षण आयोजित करवाया गया. यहां पर कार्यक्रम की शुरूआत में बाल विवाह, स्वास्थ्य जीवन शैली, हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, महावारी एवं प्रजनन स्वास्थ्य विषय पर प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा लघु नाटिका जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. इस बीच कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक शोभित तिर्की, अशोक भगत, अवधेश प्रसाद यादव, अरूण कुमार दास, डायट के संकाय सदस्यगण रवि शंकर कुमार, श्याम बिहारी महतो, विजय बैठा, महबूब आलम, ललिता कुमारी समेत अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/division-of-departments-in-hemant-cabinet-radhakrishna-got-finance-and-irfan-got-health-department/">हेमंत

मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण को वित्त, इरफान को स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रियों को मिला ये विभाग…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही