Search

 
 
 

किरीबुरु खदान के एसएमपी से संबंधित पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान का सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान (एसएमपी) से संबंधित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ. हिलटॉप स्थित सेल के एचआरडीसी सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी सीजीएम बीके मिंज उपस्थित थे. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. उन्होंने खदान का बेहतर सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान का रिव्यू कर तमाम खामियों को दूर करने का निर्देश दिया. किरीबुरू खदान के महाप्रबंधक राम सिंह ने कहा कि यह एसएमपी हमारे खदान के सेफ्टी स्टैंडर्ड व इससे जुड़ी मानकों को काफी ऊंचा करने में काफी सहायक साबित होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-leader-lashed-out-against-management-for-protesting-wage-settlement/">जमशेदपुर

: वेतन समझौता के विरोध में प्रबंधन के खिलाफ बरसे यूनियन के नेता

वर्ष 2019 में हुआ था पहला एसएमपी रिव्यू

30 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में खदान के तमाम विभागों की सुरक्षा से जुड़े मामलों का रिव्यू किया जाएगा. सेल की किरीबुरू खदान में वर्ष 2017 में पहली बार सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान बना था. वर्ष 2019 में पहला एसएमपी का रिव्यू हुआ था. शुक्रवार को यह चौथा रिव्यू कार्यशाला आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में किरीबुरु खदान के माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, लैब, लोडिंग प्लांट, केमिकल, ओएचसी, पीएंडए, एचआरडीसी, एफ एंड ए आदि विभाग शामिल है. कार्यशाला में प्रभारी सीजीएम बीके मिंज, महाप्रबंधक राम सिंह, सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा, जेजीओएम) एस यू मेद्दा, सहायक महाप्रबंधक (एचआरडीसी) रथिन विश्वास, सहायक महाप्रबंधक (खान एवं सुरक्षा) पी बी साहू आदि भारी संख्या में सेलकर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही