Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी की पांच दुकानों को नोटिस, कालाबाजारी पर लगाम के लिए चला जांच अभियान

Advertisement
Advertisement

Ranchi : पिछले कुछ दिनों से शहर की कई दुकानों से लगातार कालाबाजारी की शिकायतें ग्राहकों से मिल रही थीं. लोग प्रशासन से शिकायत कर रहे थे कि कई दुकानदार कोरोना संक्रमण का फायदा उठाते हुए कम कीमत वाली चीजों को भी अधिक दाम पर बेच रहे हैं. इसमें कई जरूरी सेवाओं की दुकानें जैसे दवा की दुकानें भी शामिल हैं. इस कालाबाजारी को रोकने के लिए शुक्रवार को एसडीओ सदर उत्कर्ष गुप्ता, सीओ सदर प्रकाश कुमार ने पुलिस बल के साथ दवा दुकानों में छापेमारी की.

जिन दुकानों में निर्देशों के अनुसार दवाइयों के स्टॉक और कालाबाजारी की जा रही थी.  उन्हें इस क्रम में नोटिस दिया गया. इसके अलावा बाकी सभी दुकानों को आपदा की इस घड़ी में सही तरीके से काम करने के लिए अधिकारियों ने दिशा-निर्देश भी दिए गए.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Raid.jpg"

alt="" class="wp-image-54103" />

दवाई का स्टॉक न मिलने और कालाबाजारी को लेकर लगातार शिकायत पर प्रशासन ने की जांच

इसकी जानकारी देते हुए सीओ सदर  प्रकाश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रशासन को शहर में दवाइयों का  स्टॉक नहीं मिलने और  कालाबाजारी को लेकर शिकायतें आ रही थीं. इसे देखते हुए  एसडीओ सदर, सीओ सदर और पुलिस बल ने फिरायलाल के आसपास मौजूद दवाई दुकानों की  जांच की. इसके तहत उन्होंने जय हिंद फार्मा, आजाद फार्मा, ब्रदर्स फार्मा सहित 8 से 10 दुकानों की जांच की. इस दौरान उन्होंने दुकानदार और मालिक को इस विकट परिस्थिति में मरीजों को जरूरत की हर दवा सही दाम में उपलब्ध कराने की अपील की. इसके साथ उन्होंने कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. 

निर्देशों का उल्लंघन करने वाली दुकानों को नोटिस

सीओ सदर ने आगे बताया कि इस क्रम में उन्होंने लगभग 5 से 6 दुकानों को निर्देशो के तहत कार्य नही करने पर नोटिस भी दिया. उन्होंने बताया कि कुछ दुकानों में कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने  दुकानों की जांच की. जय हिंद फार्मा में शिकायत मिली थी कि जो पीपीई किट ₹250 में मार्केट में मिलता है, वह ₹800 में बेच रहे थे.

जांच के क्रम में दुकानदार उन्हें बताया गया कि उनके पास उपलब्ध किट उन्होंने किसी दूसरे उत्पादक से खरीदी थी. जिसके कारण उन्हें या महंगी पड़ी है. इसीलिए उनके पास उपलब्ध किट का कीमत महंगा है. इसके लिए ड्रग इंस्पेक्टर को उन्होंने जांच करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संक्रमण की इस घड़ी में लोगों को ठगी और कालाबाजारी से बचाने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी करता रहेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही