Search

पहले प्रशिक्षण में फेल पांच डीएसपी दोबारा हुई परीक्षा में हुए पास

Ranchi :  पहले प्रशिक्षण में हुए फेल हुए पांच डीएसपी दोबारा हुई परीक्षा में पास हो गये हैं. पांच डीएसपी के परीक्षा में फेल होने के बाद जैप 2 टाटीसिलवे में 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित करायी गयी थी. जिनमें सभी पांच डीएसपी पास हुए.  आईजी ट्रेनिंग ने गुमला, हजारीबाग, चाईबासा, चतरा और बोकारो जिले के एसपी को निर्देश दिया है कि परीक्षाफल के अनुसार जिलादेश अंकित कर संबंधित डीएसपी को सूचित करना सुनिश्चित किया जाये. साथ ही इस परीक्षाफल के प्रकाशन में किसी प्रकार की त्रुटि पाये जाने पर और अभिलंब सूचित किया जाये. ताकि संशोधित परीक्षाफल प्रकाशित किया जा सके. (पढ़ें, राष्ट्रपति">https://lagatar.in/president-draupadi-murmu-reached-ranchi/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, बिरसा चौक के लिए रवाना)

ये पांच डीएसपी हुए पास

  1. गुमला में पदस्थापित प्रदीप कुमार
  2. हजारीबाग में पदस्थापित रोहित रंजन सिंह
  3. चाईबासा में पदस्थापित सुरेश प्रसाद यादव
  4. बोकारो में पदस्थापित रोहित कुमार रजवार
  5. चतरा में पदस्थापित धनंजय कुमार राम
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/4-accused-acquitted-for-demanding-extortion-in-the-name-of-gangster-sujit-sinha/">गैंगस्टर

सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 4 आरोपी बरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp