Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया

Jammu/Kashmir : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों द्वारा आज पांच विदेशी आतंकवादियों को मार गिराये जाने की खबर आयी है. जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच विदेशी आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है.              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया 

खबर है कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था. कश्मीर पुलिस के ADGP के अनुसार सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद ऑपरेशन चलाया गया. बताया कि इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है. सर्च अभियान जारी है.

आतंकियों की संख्या दो अंकों में सिमट गयी है

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में घाटी में सक्रिय आतंकियों की संख्या 50 है. 20-25 विदेशी आतंकी हैं. केंद्रीय का मानना है कि 30-35 आतंकी स्थानीय हैं और बाकी विदेशी हैं. मई में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि हमने आतंक के इको सिस्टम की घेराबंदी कर ली है. पत्थरबाजों या अलगाववादियों के फाइनेंसरों पर कार्रवाई हो या सीमा पार से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को जब्त करना हो, पुलिस और सुरक्षाबल इन पर काबू पाने में कामयाब रहे हैं. कहा था कि साल 2017 में आतंकियों की संख्या लगभग 350 थी. अब उनकी संख्या दो अंकों में सिमट गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही