Search

 
 
 

झारखंड के 5 IAS बदले, सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए विनय चौबे

 
  • चंद्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार
  • अबु बकर सिद्दिकी बने खान विभाग के सचिव
Ranchi: राज्य सरकार ने पांच आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. एक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सीएम के प्रधान सचिव विनय चौबे को स्थानांतरित करते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेवारी दी गई है. अबु बकर सिद्दिकी को कृषि विभाग से स्थानांतरित करते हुए खान विभाग का सचिव बनाया गया है. कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो को उद्योग विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं उद्योग विभाग के सचिव जीतेंद्र सिंह को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है. साथ ही खान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 MAR।।दूसरे कामों में ना लगाए जाएं मनरेगाकर्मी-चंपाई।।JPSC और विवाद, इन परीक्षाओं की जांच।।सांसद चंद्रप्रकाश से क्यों नाराज हैं क्षेत्रवासी।।बिहारः MLC चुनाव, नीतीश ने भरा पर्चा।।पेपर लीक युवाओं के लिए अभिशाप-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही