Ranchi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होने वाले राजभवन एट होम कार्यक्रम में झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमोलिका बारी और अंकिता भगत के साथ एथलेटिक्स में आशा किरण बारला, सुप्रीति कच्छप और सपना कुमारी को आमंत्रित किया गया है. इन पांच खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार किया गया है.
राजभवन एट होम कार्यक्रम में झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आमंत्रित
Last Updated: Jan 25, 2024 12:00 AM (IST)