Search

 
 
 

बैंक से पैसे निकाल कर जा रही महिला से पांच लाख रुपये की लूट

 
Ranchi: बाइकसवार अपराधियों ने महिला से पांच लाख रुपये लूट लिए. घटना नामकुम थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के सामने की है. महिला से पैसे लूटकर अपराधी भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. पीड़ित महिला का नाम गीता देवी है.

रेकी कर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, महिला सोमवार की दोपहर एसबीआई बैंक रुपये निकालने गई थी. जैसे ही महिला बैंक से रुपये निकाल कर बाहर निकली. घात लगाकर बैठे बाइकसवार अपराधियों ने महिला से रुपयों से भरा बैग छिन लिया और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, अपराधी अपाची बाइक से आये थे. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- सशस्त्र">https://lagatar.in/payment-of-arrears-to-armed-forces-pensioners-by-march-15-supreme-court/">सशस्त्र

बल के पेंशनरों को 15 मार्च तक हो एरियर का भुगतान : सुप्रीम कोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही