Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के पांच वकीलों पर मारपीट का आरोप, कोतवाली थाना में FIR

 
Ranchi : पिछले कुछ समय से विवादों में रहे रांची सिविल कोर्ट के वकील नईमुद्दीन उर्फ नूरी ने कोतवाली थाना में रांची सिविल कोर्ट के पांच वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है. अधिवक्ता नईमुद्दीन उर्फ नूरी ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि 4 अगस्त को जब वह सिविल कोर्ट स्थित बार भवन पहुंचे तो अधिवक्ता पवन रंजन खत्री, अधिवक्ता कीर्ति सिंह, अधिवक्ता अमरेन्द्र ओझा, अधिवक्ता कृष्ण, शहला परवीन और तबस्सुम ने उन्हें घेर कर उनके साथ मारपीट की,साथ ही उनके बैग में रखी फाइल जो केस से संबंधित थी, वह भी छीन ली. इसके साथ ही उक्त वकीलों पर यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता नूरी के साथ मारपीट की गई और उनके कीमती सामान लूट लिया गया है. अधिवक्ता नूरी के आवेदन पर कोतवाली थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें -नेशनल">https://lagatar.in/national-testing-agency-nta-cuet-for-admission-in-pg-from-next-session-jee-main-from-january-24/">नेशनल

टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) : अगले सत्र से पीजी में एडमिशन के लिए भी सीयूईटी, जेईई मेन 24 जनवरी से
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही