Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में पिछले 2 साल में हुई पांच सामूहिक हत्याकांड, 23 लोगों की गई जान

Advertisement
Advertisement
Saurav Singh Ranchi : चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र स्थित पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई. 10 नवंबर को सभी का शव पुलिस ने बरामद किया. चाईबासा जिले में सामूहिक हत्या की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सामूहिक हत्या को अंजाम दिया जा चुका है. पिछले दो सालों में पांच सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं हुई, जिनमें 23 लोगों की जान चली गई है. इन सभी घटनाओं के पीछे आपसी विवाद और डायन बिसाही का मामला सामने आया है. इसे भी पढ़ें - Bitcoin,">https://lagatar.in/bitcoin-ethereum-edge-up-marginally-shibainu-down-7-point-29-percent-in-7-days/">Bitcoin,

Ethereum में मामूली बढ़त, 7 दिनों में Shibainu 7.29 फीसदी लुढ़का

पांच सामूहिक हत्याकांड में 23 लोगों की हुई हत्या

10 नवंबर 2021 : चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर गयी थी. सभी का शव कोयल कारो नदी घाट पर दफना दिया गया था. बंदगांव पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीनों शवों को बरामद किया था. 2 अक्टूबर 2021: चाईबासा जिले के हाटम्हरिया थानान्तर्गत केंदपोसी गांव में रात में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी थी. सुबह उनका शव बरामद किया गया था. मृतकों का नाम ओनामुनी खंडाईत, उसकी पत्नी मानी खंडाईत, बेटा मुगरू खंडाईत और भाई गोबरो खंडाईत शामिल था. सभी का शव उनके घर के निकट स्थित एक खेत से बरामद हुआ था. 25 नवंबर 2020 : चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नरसंहार का एक मामला सामने आया था. जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने सभी मृतकों का कंकाल बरामद किया था. पुलिस ने घटना सामने आने के बाद इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. मृतकों की एक रिश्तेदार ने परिवार के सभी लोगों के लापता होने की प्राथमिकी पिछले डेढ़ महीने पहले थाने में दर्ज कराई गई थी. इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर परिजनों ने चाईबासा मुख्यालय में लगातार महीने भर तक धरना भी दिया था और बात मुख्यमंत्री तक पहुंची थी. 20 जनवरी 2020 : चाईबासा जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र के बुरुगुलीकेरा में देर रात पत्थलगड़ी समर्थक और विरोधियों के बीच हुई हिंसक झड़प में गुलीकेरा ग्राम पंचायत के उपमुखिया समेत सात ग्रामीणों की हत्या कर दी गई थी 9 दिसंबर 2019 : चाईबासा जिले के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल में हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था. यहां घर में सो रहे एक ही परिवार के पति पत्नी और दो मासूम बच्चों को अज्ञात हमलावरों ने तेज धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी. इस घटना से इलाके में दहशत का आलम था. घटना सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना क्षेत्र से ढाई किलोमीटर दूर में स्थित सोनापी गांव में हुई थी. इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/nss-volunteers-of-chaibasa-womens-college-taught-children-to-make-goods-from-waste-material/">चाईबासा

महिला कॉलेज की एनएसएस वॉलेंटियर्स ने वेस्ट मेटेरियल से बच्चों को सिखाया सामान बनाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही