Search

 
 
 

पटना: छिनतई गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

 
Patna: पुलिस ने लूट और छिनतई में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया. काफी समय से राजधानी पटना में लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही थीं. इसी बीच पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को पकड़ा. जहां पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चार अन्य लुटेरे भी पकड़े गये. जिनके पास से पुलिस ने चार बाइक, चौदह मोबाइल फोन और दो सोने के लॉकेट बरामद किये. पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया कि चार थाना क्षेत्र पत्रकार नगर, कंकड़बाग, कदमकुआं और गांधी मैदान में लगातार छिनतई और लूट की घटनाओं को अंजाम देने की शिकायत मिल रही थी. वहीं पत्रकार नगर थाने में भी लॉकेट छिनतई और बाइक छिनतई की घटनाएं बढ़ीं थी. जिन पर पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई थी. इसी कड़ी में पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने सदर एएसपी स्वीटी सहरावत द्वारा गठित टीम ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए लूट और छिनतई के सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पूर्वी एसपी ने कहा कि पूछताछ में सभी अपराधियों ने चार थाना क्षेत्र में लगभग 17 घटनाओं को हाल के दिनों में अंजाम देने की बात स्वीकार की. वहीं उनके गैंग के सदस्य की तलाश जारी है, जो लूट और छिनतई किए हुए मोबाइलों को खपाने में लगे हैं. इसे भी पढ़ें - लखीसराय:">https://lagatar.in/if-the-criminals-do-not-reform-then-the-afterlife-will-be-ruined/">लखीसराय:

अपराधी सुधरेंगे नहीं तो परलोक सिधार जाएंगे – डिप्टी सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही