Search

 
 
 

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

हालांकि मृतक परिवार के पड़ोसियों ने पुलिस को किसी संपत्ति विवाद के बारे में भी बताया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
 
सुबह में सभी के शव बिस्तर पर मिले.

Lagatar Desk

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नगलाश्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि सभी ने शुक्रवार की रात में चाऊमिन खाया था. आशंका है कि चाऊमिन खाने के बाद हुई फ़ूड पॉइजनिंग की वजह से सभी की मौत गई.

 

हालांकि मृतक परिवार के पड़ोसियों ने पुलिस को किसी संपत्ति विवाद के बारे में भी बताया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.

 

मरने वालों में महेश (37), उनकी पत्नी (35), बेटा लड्डू (11), बेटी मिष्टी (7) और छोटा बेटा साक्षात (3) शामिल है. पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सभी ने नूडल्स खाया था. सुबह तक सभी की मौत हो गई. उनके मुंह से झाग निकल रहे थे. 

 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह फूड पॉइजनिंग होना पाया गया है. हालांकि अभी जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद मौत की सही वजह बताया जा सकता है.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चाऊमिन खाने से फ़ूड पॉइजिंग हुई थी, तो किसी ने उल्टी का दस्त क्यों नहीं किया. घर से जो चाऊमिन का पैकेट मिला है, उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस कारण अभी मौत की सही वजह बताना संभव नहीं है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही