Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI के एरिया कमांडर कुंवर गोप समेत छह उग्रवादी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सल खत्म करने के अभियान में लगी रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग ओपी स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क के पास से पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव उर्फ जयनाथ सहित छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पूरे मामले की एसएसपी सुरेंद्र झा खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. गिरफ्तार हुए उग्रवादियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पकड़े गए उग्रवादी हत्या, आगजनी और लेवी वसूली की घटना में शामिल रहा है. हालांकि रांची पुलिस के द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस मामले में संभावना जताई जा रही है कि रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देगी.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/PLFI-111.jpg"

alt="" class="wp-image-84109"/>

इसे भी पढ़ें - उग्रवादियों">https://lagatar.in/militants-tried-to-burn-the-machine-engaged-in-the-construction-of-the-bridge-plfi-letter-seized/83774/">उग्रवादियों

ने पुल निर्माण में लगी मशीन को किया जलाने का प्रयास, PLFI का पर्चा बरामद

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे उग्रवादी

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर गोप उर्फ जयनाथ अपने अन्य सहयोगियों के साथ नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के पास एक अर्धनिर्मित मकान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर एसएसपी की स्पेशल टीम ने अभियान चलाया. इस दौरान फायरिंग भी हुई. पुलिस को देखकर सभी उग्रवादी भागने लगे, जिसके बाद पुलिस की टीम ने खदेड़कर कुंवर गोप समेत छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/PLFI-22.jpg"

alt="" class="wp-image-84110"/>

इसे भी पढ़ें - राज्यों">https://lagatar.in/states-will-not-have-to-spend-the-central-government-will-give-free-vaccine-from-june-21/83951/">राज्यों

को नहीं करना होगा खर्च, 21 जून से मुफ्त वैक्सीन देगी केंद्र सरकार

दो वर्ष पहले भी गिरफ्तार हुआ था कुंवर गोप

बीते 11 जनवरी 2019 को रांची पुलिस ने पीएलएफआई का एरिया कमांडर कुंवर उरांव उर्फ जयनाथ सहित तीन उग्रवादियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि इटकी, लापुंग और खूंटी के कर्रा के सीमावर्ती क्षेत्रों में पीएलएफआई के उग्रवादी अखिलेश गोप, कुंवर उरांव, पुनीत उर्फ पुनई उरांव ( मृत) गुरु, सूरज बेक अन्य साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद तत्कालीन ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान रांची के नेतृ्त्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने लापुंग, इटकी और कर्रा थाना क्षेत्र में अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को देख जंगल में छिपे पीएलएफआई उग्रवादी अखिलेश गोप व उसके साथी भागने लगे. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया था.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही