Search

 
 
 

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 28.86 करोड़ की ठगी में और पांच गिरफ्तार

Ranchi News: ठगी के इस मामले में साइबर अपराधियों ने BITS Plani के एक व्यक्ति को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 7.67 करोड़ की ठगी की. गुजरात के एक व्यक्ति को भी तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर 19.24 करोड़ और कर्नाटक के एक व्यक्ति को एक महीना तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.95 करोड़ की ठगी की.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: सीबीआई दिल्ली ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 28.86 करोड़ की ठगी के आरोप में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इससे साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या आठ हो गयी है. 


ठगी के इस मामले में साइबर अपराधियों ने BITS Plani के एक व्यक्ति को तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 7.67 करोड़ की ठगी की. गुजरात के एक व्यक्ति को भी तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर 19.24 करोड़ और कर्नाटक के एक व्यक्ति को एक महीना तक डिजिटल अरेस्ट कर 1.95 करोड़ की ठगी की. सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में इन मामलों की जांच शुरू की.


जांच के दौरान 20 राज्यों के 89 ठिकानों पर की गयी छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के खाते में ठगी का पैसा ट्रांसफर करने के बाद उसकी निकासी की गयी थी. राज कर्मकार के खाते में 1.5 करोड़ ट्रांसफर हुआ था. ज्योति रानी ने इसमें से पैसों की निकासी की थी. आकाश के खाते में 1.95 करोड़ ट्रांसफर किया गया था.


जांच पड़ताल के बाद सीबीआई ने संकेत बस्तावर, पकज बस्तावर, आरिफ उर्फ किंग भाई, हरीश यादव और शशांक सिंह को गिरफ्तार किया था. संकेत और पंकज ने ठगी का पैसा लेने के लिए खाता खोला था. आरिफ, हरीश और शशांक ने ठगी में शिकार बनाये गये लोगों के डिजिटल डिवाइस पर APK साफ्टवेयर इंस्टॉल कर बैंक खातों को अपने नियंत्रण में ले लिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही