Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में निष्पक्षता को लेकर शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने चिंता जताई, सीईए प्रमुख को पत्र लिखा

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताते हुए कांग्रेस के पांच लोकसभा सदस्यों ने मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है. इन सदस्यों में सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक शामिल हैं. इन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाये. खबरों के अनुसार यह पत्र कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दिन पहले यानी छह सितंबर को लिखा गया है. इसे भी पढ़ें : CPI">https://lagatar.in/cpi-mp-vishwam-told-the-supreme-court-if-the-word-socialism-secular-is-removed-from-the-constitution-then-there-will-be-freedom-to-seek-votes-in-the-name-of-religion/">CPI

सांसद विश्वम ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, संविधान से समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा, तो धर्म के नाम पर वोट मांगने की छूट मिल जायेगी

थरूर और तिवारी कांग्रेस के जी23 समूह से जुड़े रहे है

बता दें कि इनमें से दो सांसदों, थरूर और तिवारी कांग्रेस के जी23 समूह से जुड़े रहे है. पहले भी इन सांसदों ने सूची सार्वजनिक करने का आग्रह किया था, लेकिन मिस्त्री ने मना कर दिया था. अब इन सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि उनके कहने का यह मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को इस तरह से जारी किया जाये कि इसका किसी भी तरीके से दुरुपयोग हो. इसे भी पढ़ें :  कश्‍मीर">https://lagatar.in/kashmir-dispute-50-thousand-fine-on-petition-seeking-implementation-of-manmohan-musharraf-formula-in-supreme-court/">कश्‍मीर

विवाद : सुप्रीम कोर्ट में दायर मनमोहन-मुशर्रफ फॉर्म्‍युला लागू करने की मांग वाली याचिका पर 50 हजार का जुर्माना

आनंद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष पद की चुनाव  प्रक्रिया के बारे में सवाल उठाये थे

सूत्रों के अनुसार सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि उनकी राय है कि अध्यक्ष पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को दी जाये. जान लें कि पिछले माह 28 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन सूची तैयार किये जाने की प्रक्रिया के बारे में सवाल उठाये थे. हालांकि, बाद में पार्टी ने इनकार किया था कि बैठक में इस बारे में कोई चर्चा हुई थी. खबरों के अनुसार मधुसूदन मिस्त्री ने निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किये जाने की मांग खारिज करते हुए कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के अनुसार है. निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. हालांकि कहा था कि उम्मीदवारों को सूची मुहैया करा दी जायेगी. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही