Search

 
 
 

पांच देशों की अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी : भारत ने यूक्रेन को 3-0 से हराया, झारखंड की ब्यूटी का शानदार खेल

 
Ranchi :आयरलैंड में हो रही  पांच देशों की U - 23 अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूक्रेन को 3-0 से पराजित कर  दिया है.  इस मैच में भारतीय टीम की  खिलाड़ियों ने  से शुरू से ही तेज हॉकी का प्रदर्शन किया और यूक्रेन पर अपना दबदबा बनाये रखा.जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से टीम की उपकप्तान ब्यूटी डुंगडुंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक गोल दागने में सफल रही.  इस टीम में झारखंड की  तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेन और महिमा टेटे शामिल  हैं. जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की शानदार  जीत पर हॉकी झारखड   के  समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन हो इसकी शुभकामनाएं दी है. यह जानकारी  हॉकी झारखंड  के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी है. इसे भी पढ़ें-NMC">https://lagatar.in/nmc-team-inspected-rims-canceled-leave-of-doctors-and-personnel-till-26/">NMC

की टीम ने रिम्‍स का किया निरीक्षण, 26 तक डॉक्‍टरों और कर्मियों की छुट्टी रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही