Search

 
 
 

10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

 
Ranchi :  दस लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत समेत पांच नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. आज सोमवार को रांची आईजी जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी हजारीबाग नरेंद्र सिंह, चतरा एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आधिकारिक तौर पर सरेंडर कर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/nnn7777.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिन पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उनमें से एक के ऊपर दस लाख और दूसरे के ऊपर पांच लाख का इनाम घोषित हैं. इससे पहले  बीते चार मई को 15 लाख के इनामी भाकपा माओवादी कमांडर इंदल गंझू ने सरेंडर कर दिया था. इन सभी नक्सलियों ने 02 एके 56, 01 एसएलआर, 01 इंसास रायफल, 04 मार्क दो  रायफल , 1856 जिंदा गोली, अलग अलग हथियारों का मैगजीन 41, 16 वायरलेस सेट, आईईडी बनाने के पाउडर के साथ सरेंडर किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/nn111.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

इन पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

1- 10 लाख के इनामी, जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू ( बिहार गया जिला बाराचट्टी) 2- 05 लाख के इनामी सब - जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन ( चतरा जिले का राजपुर) 3-  सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम( बिहार गया जिला का बाराचट्टी) 4- सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन (चतरा जिला का प्रतापपुर) 5- दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया (चतरा जिला का कुंदा) https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmm77444.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

 तीन अप्रैल को पुलिस  ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था

चतरा जिले के लावालोंग थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को पुलिस की टीम ने पांच इनामी नक्सलियों को मार गिराया था. मारे जाने वाले नक्सलियों में 25 लाख के दो इनामी नक्सली गौतम पासवान और चार्लीस उरांव शामिल थे. दोनों ही स्पेशल एरिया कमेटी  के सदस्य (सैक) थे. इनके अलावा पांच लाख के तीन इनामी नक्सली नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया भी शामिल थे. यह तीनों ही सब जोनल कमांडर थे. इन घटना के बाद पुलिस की दबिश से परेशान होकर सभी नक्सलियों ने चतरा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.

सरेंडर से माओवादी हुए कमजोर

नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद मध्य जोन में माओवादी कमजोर हो गये हैं. चतरा जिले के लावालौंग मुठभेड़ में माओवादी कमांडर गौतम पासवान की मौत होने के बाद इसे माओवादियों के मध्यजोन का टॉप कमांडर बनाने की बात चल रही थी. वहीं मध्य जोन का प्रमुख बनने में दूसरा नाम इंदल गंझू का भी आ रहा था. उसके सरेंडर करने के बाद ये सभी पांच नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही