- आंदोलन सफल बनाने को लेकर संडील में जनसंपर्क अभियान
- कुड़मी समाज 73 साल से अधिकार से वंचित : शीतल
Silli/Muri : टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले मुरी में रेल टेका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर सोमवार को सिल्ली के सुंडील गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए ओहदार ने कहा कि कुड़मी समाज के लोग अपने संवैधानिक अधिकार से 73 साल से वंचित हैं. उन्होंने आगामी 20 सितंबर से मुरी में रेल टेका आंदोलन करने का आह्वान किया.
बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन जरूरी
कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपने बाल-बच्चों के भविष्य के लिए आंदोलन जरूरी है. इसलिए आप सभी दादा, भाई एवं बहनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनायें. इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, केंद्रीय प्रवक्ता क्षेत्रमोहन महतो, रेल टेका प्रभारी शशिरंजन महतो, संयोजक रघुनाथ महतो, नंदलाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी रंजीत महतो, मीडिया प्रभारी जितेंद्र महतो, अधिवक्ता जितेंद्र महतो, घनश्याम महतो, तैयारी कमेटी के शिबू महतो व खुदीराम महतो सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.
दूसरी खबर.... महिलाओं को नजरअंदाज कर के समाज की कल्पना व्यर्थ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-7-9.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
- महिला सुरक्षा को लेकर चलाया जागरुकता अभियान
- सिल्ली थाना के दारोगा अजय कुमार ने किया जागरूक
Silli/Muri : प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय, टुटकी में महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के अधिकार को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व सिल्ली थाना के दारोगा अजय कुमार ने किया. उन्होंने महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के अधिकार तथा कानून के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया. कहा कि महिलाएं हमारे समाज और देश के विकास की मजबूत कड़ी है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही महिलाओं पर अत्याचार होते आ रहे हैं. हमें इन अत्याचारों को रोकने का प्रयास करना चाहिए और इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने महिलाओं के प्रमुख अधिकारों के बारे में विस्तार से बताते हुए स्त्री शिक्षा को अनिवार्य बताया. आगे कहा कि महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज कर के समाज की कल्पना करना व्यर्थ है. शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता है. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण तथा सशस्त्र बल मौजूद रहे.
तीसरी खबर... बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर कल्याणपुर का कब्जा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-8-9.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
- कामता टीम को 33 रनों से हराकर कल्याणपुर ने फाइनल जीता
Piperwar : टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बुकरू खेल मैदान में चल रहे बीपीएल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर कल्याणपुर की टीम ने कब्जा जमा लिया है. फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर कल्याणपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 96 रन बनाये. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामता टीम ने 9 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी. इस तरह कल्याणपुर ने 33 रनों से मैच और खिताब दोनों अपनी झोली में डाल लिया. कल्याणपुर टीम की ओर से तीन ओवर में पांच विकेट लेने वाले सोनू पासवान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम को 10 हजार रुपये व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. वहीं उप विजेता टीम को छह हजार रुपये व शील्ड दिया गया. मौके पर काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.
चौथी खबर... बचरा-राय मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, आवागमन में परेशानी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-9-7.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
- कीचड़मय सड़क से आवागमन में हो रही परेशानी
- गड्ढों पर पानी भरने पर सड़क का नहीं चलता पता
Piperwar : सीसीएल क्षेत्र के बचरा-राय मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी ही बदहाली पर जार-जार आंसू बहा रहा है. सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. स्थानीय ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन को आवेदन देकर इस सड़क की मरम्मत कराने की भी मांग की, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई सुध नहीं ली गयी.आलम यह है कि राय पंचायत से बचरा जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं.
पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म पर लग जाता है कीचड़
बचरा हाई स्कूल और डीएवी सहित अन्य स्कूलों में पढ़ने के लिए राय से बचरा जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. यह सड़क ट्रांसपोर्टिंग सड़क से सटे होने के कारण हमेशा कोयला के कीचड़ से सना रहता है. इसके कारण पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म पर कीचड़ लग जाता है. जिसकी वजह से उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है. कीचड़ की वजह से आये दिन दो पहिया वाहन चालक फिसल कर घायल हो जाते हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बचरा पेट्रोल पंप से लेकर राय स्वामी नगर तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को सड़क का पता नहीं चल पाता है. ऐसे में राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं. ग्रामीणों ने कोयला वाहनों के परिचालन को सड़क की जर्जर स्थिति का जिम्मेदार बताया. ग्रामीणों ने एक बार फिर से सीसीएल पिपरवार प्रबंधन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है.
पांचवीं खबर... जंगल से पुलिस ने शव बरामद किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-10-8.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
Rahe : ओपी क्षेत्र के फुलवार बेहराबेडा के बीच जंगल में 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों ने मवेशी चराने के दौरान शव को देखा, जिसके बाद राहे पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर राहे थाना प्रभारी रामरेखा पासवान दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. काफी पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी है. 72 घंटे में शव का शिनाख्त नहीं हुआ तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment