Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत समेत गिरिडीह जिले की पांच खबरें

Advertisement
Advertisement

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Gandey(Giridih): गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवघर जिले के जसीडीह के सिंघहो निवासी 22 वर्षीय संतोष किस्कु पिता भैया किस्कु के रूप में हुई है. सूचना पर गांडेय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.गुरुवार को गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड पर (गोंदलीटांड) के पास शव देखा. हो हल्ला पर लोग जुटे और मृतक के जेब से मिले क्षतिग्रस्त मोबाइल की सिम से बात कर उसके परिजनों को सूचना दी. सूचना पर मृतक का भाई रविलाल किस्कु घटना स्थल पहुंचा और शव की शिनाख्त की. बताया कि उसका भाई बुधवार को कपड़ा खरीदने घर से निकला था. वह जसीडीह से गिरिडीह क्यों जा रहा था इसकी उन्हें जानकारी नहीं है. इधर, सूचना पर आरपीएफ के एएस खान,शिव कुमार और गांडेय थाना से राकेश रंजन घटना स्थल पहुंचे. इसके उपरांत गांडेय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. --------

गावां में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Ganwa (Giridih): गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा सुमित्रा ऑटोमोबाइल के समीप गुरुवार को पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान वाहनों की डिक्की व कागजातों की जांच की गई. वहीं बिना हेलमेट के चलने वाले लोगों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया. माल्डा में वाहन चेकिंग होता देख कुछ लोग दिशा बदलकर भागते भी दिखे. इधर जांच करते हुए एसआई राहुल चौबे ने बताया कि त्योहारों पर अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन जांच की जा रही है. ---------

खेल अनुशासन और टीम स्पिरिट को करती है प्रदर्शित- प्रो डॉ विमल

Dhanwar(giridih): आदर्श कॉलेज राजधनवार में दो दिवसीय एथेलेटिक मीट में विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया. महाविद्यालय में फुटबॉल मैच का फाइनल राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं हिंदी विभाग के बीच खेला गया. प्राचार्य ने किक मार कर मैच का प्रारंभ किया. रोमांचक मुकाबले में राजनीतिक विज्ञान विभाग ने 2-1 से जीत दर्ज की. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि खेल अनुशासन एवं टीम स्पिरिट के महत्व को बताता है. टीम एफर्ट्स से हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. ------- [caption id="attachment_787046" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/meeting.jpg"

alt="" width="1280" height="574" /> गांवा में शांति समिति की हुई बैठक[/caption]

गांवा में शांति समिति की हुई बैठक

Ganwa (giridih): गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत भवन में गुरुवार को दुर्गा पूजा मेले में शांति और सुव्यवस्था बनाने को ले बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया मो. शब्दर अली ने की. बैठक में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई. प्रबुद्ध जन मेला स्थल पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे. बैठक में उप मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, अलीम अंसारी, सौदागर साव, मो. मुजाहिद, मो. इफ्तेखार, नरेश सिंह और सागर साव समेत कई लोग उपस्थित थे. ---------

गांवा में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर

Ganwa (giridih): गावां थाना क्षेत्र के लोढ़ियाटांड़ निवासी उमेश बेसरा की पत्नी जोबा हेम्ब्रम बेटे के साथ बाइक दुर्घटना में घायल हो गईं. बाइसवार हरदिया से लोढ़ियाटांड़ जा रहे थे. इस दौरान सड़क पर ब्रेकर बने होने से तेज गति से आ रही बाइक उछल गई. इसी के साथ ही बाइक पर सवार जोबा हेम्ब्रम व उसके पुत्र सोरिल बेसरा भी उछल कर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. आस पास के लोगों ने घायलों को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालात को देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही