Search

राजद ने पार्टी की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं संग की चर्चा समेत कोडरमा की पांच खबरें

Koderma : राष्ट्रीय जनता दल का एक दिवसीय कार्यक्रम डोमचांच विवाह भवन में किया गया. पार्टी  और बूथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई. रामधन यादव जिला अध्यक्ष, शिवनाथ यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहित मेहता प्रदेश महासचिव, अवधेश सिंह यादव, मनोज कुमार रजक (युवा जिला अध्यक्ष), राजकुमार मेहता जिला सचिव, सचिदानंद राणा, परवेज खान नगर अध्यक्ष डोमचांच, एमडी मुस्तकीम मुनेश्वर पंडित, गणेश राणा, शंकर यादव, शोएब खान, प्रदीप यादव, एमडी कलीम, अशोक प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार आदि सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंच संचालन पप्पू कुमार यादव ने किया. वहीं बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद असलम के द्वारा किया गया. बैठक में सभी पंचायत के कार्यकर्ता एवं जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

पेयजल समस्या के निदान को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जयनगर प्रखंड अंतर्गत तिलोकरी पंचायत के पंचायत भवन में पेयजल समस्या के निदान को लेकर ग्रामीणों ने एक बैठक की. जिसकी अध्यक्षता स्थानीय पंचायत के मुखिया इंद्रदेव यादव ने किया. बताते चलें कि तिलोकरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से प्रखंड के 16 गांव में निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करवाई जाती थी. करोड़ों की लागत से इस योजना का क्रियान्वयन किया गया था. परंतु कुछ समस्याओं के कारण गांव में पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से नहीं हो पा रही है. जिसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी कंज्यूमर अपने-अपने बिल का भुगतान सही समय पर करेंगे, ताकि कर्मियों का पेमेंट सही समय पर हो पाए. सैलरी नहीं देने के कारण और कई आवश्यक वस्तुएं जो पानी को साफ करने में प्रयुक्त किया जाता है की कमी होने के कारण निर्बाध रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है. बैठक में मुख्य रूप से रामेश्वर प्रसाद यादव, इंद्रदेव ठाकुर, राम लखन यादव, विकास पांडेय, महादेव यादव, देवा यादव, मितलाल यादव, सीताराम यादव, मोहन राणा, रामचंद्र साव, शिवचरण रविदास, अशोक दास सहित कई लोग उपस्थित थे.

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक में पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-65.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : जयनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति केटीपीएस की बैठक मंडप के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने की. बैठक में इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. टेंट लाइट के लिए सुबह संबंधित टीम को आमंत्रित किया गया है. मौके पर निर्णय लिया गया कि भव्य तरीके से माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी. ग्रामीण स्तर पर सदस्यता शुल्क के साथ-साथ चंदा संग्रह किया जाएगा. अगली बैठक 1 अक्टूबर को पूजा स्थल पर होगी. मौके पर मुख्य रूप से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता उमेश यादव, अजय कुमार शर्मा, राजू कुमार यादव, सुखदेव यादव, सुभाष यादव, भैरव लाल प्रसाद, मोहन यादव, केदार यादव, राजेंद्र यादव सहित भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद थे.

ग्रिजली कॉलेज में एनएसएस के स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-101.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 55वें स्थापना दिवस पर महाविद्यालय कैंपस में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, डोमचांच के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने पौधारोपण किया. जिसमें बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं एवं सभी सहायक प्राध्यापक व शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर कॉलेज की उप निदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं राष्ट्र के नव निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव अपनी तत्परता दिखाता है. हमें हमेशा एक कदम आगे बढ़कर समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए. कोडरमा के कार्यक्रम सह नोडल पदाधिकरी सौरभ शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करती है. समाज में विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियानों के द्वारा समाज को जागरूक करती है. सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता को बताते हुए सभी प्रशिक्षुओं को एनएनएस की सदस्यता के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सदस्य सुनील भार्गवे, राम रतन महर्षि, जयंती सेठ, प्रवीण बर्णवाल एवं बीएड सत्र 2022 -24 के प्रशिक्षु उमेश कुमार दांगी, जितेन्द्र यादव, सचिन, सोनू, कुमारी अनुराधा, स्नेहा कुमारी, वैभवी श्री एवं कॉलेज के सहायक प्राध्यापक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार दास एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नू कुमार, निशा कुमारी, दीपक पांडेय, मुख्तार आलम अन्य सभी उपस्थित थे.

केंद्रीय विद्यालय ने पेंटिंग /स्केचिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-85.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Koderma : 24 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय, झुमरीतिलैया के तत्वाधान में विभिन्न विद्यालयों के छोटे बच्चों के लिए पेंटिंग/स्केचिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पेंटिंग का थीम स्मार्ट लर्निंग यूजिंग बीएसएनएल एफटीटीएच था. लगभग 100 बच्चों ने उत्साह पूर्वक इसमें भाग लिया. यह आयोजन झुमरीतिलैया में स्थानीय बीएसएनएल के अधिकारियों और सहकर्मियों के द्वारा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के विभिन्न स्कूलों से 05 से 10 वर्ष की उम्र के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशीलता का बेजोड़ प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/three-people-of-the-same-family-were-bitten-by-a-snake-mother-and-daughter-died-son-in-serious-condition/">एक

ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने डंसा, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp