Search

 
 
 

रामगढ़: चोरी के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

 
Ramgarh:  रजरप्पा मोड़ चितरपुर में बीते सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार घरों में घुसकर हजारों रुपये के सामानों की चोरी कर ली थी. जिसकी शिकायत भुक्तभोगियों द्वारा रजरप्पा थाने में की गई थी. शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई. आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला गया था. जिसमें कुछ संदिग्धों के नजर आने के बाद जांच अभियान में और तेजी आई. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा लगभग पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने पूछे जाने पर कहा कि चोरी कि घटनाओं को लेकर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द ही चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कर लिया जाएगा. बताया जाता है कि चोरों ने प्रकाश साव, सरोज सिंह व मनोज कुमार के घर से चार मोबाइल फोन की चोरी की थी. जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई. वहीं विवेकानंद पटवा के घर से भी लगभग 10 हजार रुपये के पीतल व कांसा के बर्तन के अलावे एक टुलु पंप की भी चोरी की थी. घटना के बाद से ही आसपास के लोग भयभीत हैं. लोग डर के साये में जी रहे हैं. कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटवा ने पुलिस से जल्द से जल्द मामलों का उद्भेदन कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें - रथ">https://lagatar.in/chief-minister-received-invitation-to-attend-rath-mela/">रथ

मेला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को मिला न्योता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही