Search

 
 
 

पलामू: एमकेडीएवी के पांच छात्रों को नीट में मिली सफलता

 
Medininagar: नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एमकेडीएवी के पांच छात्रों ने नीट 2024 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता समेत पूरे पलामू को गौरवान्वित किया. बता दें कि इस परीक्षा में चिकित्सक बनने का सपना संजोये लाखों छात्र बैठते हैं. जिसमें से एक विद्यालय से पांच छात्रों का चुना जाना काफी महत्वपूर्ण है. इस विद्यालय के छात्र अभय कुमार यादव सुपुत्र संतोष यादव ने 673 अंक 99.45 परसेंटाइल, शिवानी गिरी पुत्री सुनील गिरी 579 अंक 95.46 परसेंटाइल,‌ मुस्कान पुत्री संजय कुमार अग्रवाल ने 563 अंक 94.62 परसेंटाइल, अभिषेक रंजन पुत्र निरंजन कुमार ने 553 अंक 94.02 परसेंटाइल व सागर कुमार पुत्र दिलीप कुमार गुप्ता ने 545 अंक तथा 90.59 परसेंटाइल प्राप्त किया. इन सभी छात्रों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो एक सफल चिकित्सक बनकर लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएंगे.
इसे भी पढ़ें- बैडमिंटन">https://lagatar.in/badminton-lakshya-sen-reaches-quarter-finals-of-indonesia-open/">बैडमिंटन

: इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

एमकेडीएवी के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को दी बधाई

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल्स क्षेत्र आई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉक्टर जीएन खान ने बताया कि आज छात्रों की शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार फूले नहीं समा रहा है. हमारे बच्चे अपने परिश्रम और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण यह सफलता प्राप्त किए हैं. विद्यालय प्रबंधन इसके लिए प्रतिबद्ध है कि आगामी वर्ष में हमारे और अधिक बच्चे इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करें. इसके लिए सत्र के प्रारंभ से ही बायोलॉजी के साथ-साथ मैथ्स की भी अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी. जिससे नीट के साथ-साथ जेईई मेंस एवं एडवांस में छात्र अधिक संख्या में सफलता प्राप्त कर सकें. प्राचार्य ने सभी छात्रों को व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए शुभकामना भी दी और विद्यालय के परिश्रमी शिक्षकों को भी धन्यवाद कहा.
इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/deoghar-5-cyber-criminals-arrested-for-cheating-by-posing-as-bank-officers/">देवघर

: बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही