Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित

 
New Delhi : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के भी कोविड संक्रमित होने की बात सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, जो जज कोविड संक्रमित हुए हैं, उनमें से एक जज वो भी हैं जो समलैंगिक शादी मामले की सुनवाई के लिए बनाई गई संविधान पीठ का हिस्सा हैं. संविधान पीठ के जज के कोरोना संक्रमित होने की वजह से समलैंगिक शादी मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई नहीं करेगा. संविधान पीठ के साथी जज के कोरोना संक्रमित होने की वजह से पीठ के अन्य जज भी अपनी सेहत पर नजर रखे हुए हैं. सूत्रों ने बताया कि CJI डीवाईं चंद्रचूड़ खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं और सभी जजों से संपर्क में हैं.

कोरोना से एक जज ठीक भी हुए

सूत्रों के अनुसार जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस अनिरुद्ध बोस,जस्टिस एस रवींद्र भट, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा वर्तमान में कोविड-19 से पीड़ित हैं, जबकि जस्टिस सूर्यकांत एक सप्ताह पहले ही कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं. जस्टिस एस रवींद्र भट समलैंगिक शादी मामले में संविधान पीठ का हिस्सा हैं.

CJI भी हालात पर रख रहे हैं नजर

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि CJI डी वाईं चंद्रचूड़ खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं और सभी जजों से संपर्क में हैं. उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए ये भी तय किया है कि किसी भी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट का कामकाज प्रभावित न हो पाए. इससे लिए बकायदा रजिस्ट्री को भी निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कुछ बेंचों में भी बदलाव किया गया है.
इसे भी पढ़ें – पूरे">https://lagatar.in/relief-from-the-scorching-heat-in-the-whole-country-there-will-be-no-heat-wave-for-the-next-five-days/">पूरे

देश में भीषण गर्मी से राहत, अगले पांच दिनों तक लू नहीं चलेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही