Search

हजारीबाग के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान, रांची में सीएम के हाथों सम्मानित

Hazaribagh: : हजारीबाग जिले के पांच ताइक्वांडो खिलाड़ियों को रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला. जिला ताइक्वांडों संघ ने इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे हजारीबाग जिले का मान बढ़ा है. दरअसल झारखंड सरकार की ओर से 15 विभिन्न खेलों के 225 खिलाड़ियों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया. इसमें हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के पांच खिलाड़ियों गदोखर हजारीबाग से शिवकुमार दास के पुत्र आलोक रंजन, राजा बंगला इंद्रपुरी चौक से विजय कुमार सिंह के पुत्र विश्वजीत राज सिंह, कुम्हार टोली परनाला से संतोष कुमार प्रजापति के पुत्र सिद्धार्थ राज, नूरा से सचिन कुमार के पुत्र उदित किशोर और अन्नदा चौक से राजीव नयन की पुत्री सलोनी नयन शर्मा को झारखंड के मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री की ओर से 75,000 रुपए का सम्मान राशि हासिल हुआ. इसे भी पढ़ें-मैस्कॉट">https://lagatar.in/the-mascot-elephant-is-inspired-by-the-inspiring-story-of-juhi-of-betla-who-saved-human-lives-hemant/">मैस्कॉट

हाथी बेतला की जूही की प्रेरणादायक कहानी से प्रेरित, जिसने मानव जीवन की रक्षा की : हेमंत

खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना

इन खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं हजारीबाग जिले के तमाम खेल संघ के महासचिव अध्यक्ष एवं पदाधिकारी के साथ हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सुमन कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अंकित राय, सचिव हेमंत कुमार, सहसचिव चंदन राणा, रोशन गुप्ता, रोशन चौहान, वीपेंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, संघ के सदस्य निरंजन यादव, सौरभ सुमन, अंकित कुमार एवं जिले के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-naac-peer-team-inspected-annada-college/">हजारीबाग

: नैक पीयर की टीम ने अन्नदा कॉलेज का लिया जायजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//