Search

यात्रियों की शिकायत पर पटना जंक्शन के पांच टीटीई निलंबित

Patna :  रेलवे प्रशासन यात्रियों की शिकायतों को अब गंभीरता से लेने लगा है. कोरोना काल में यह जरुरी भी है. ताजा मामला पटना जंक्शन से जुड़ा है. यहां यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद पांच टीटीई निलंबित कर दिये गये हैं. दरअसल बीते मंगलवार की शाम पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ लगी थी. फुट ओवरब्रिज पर भीड़ होने के बावजूद पांच टीटीई टिकट जांच करने में लगे थे. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-forest-department-team-confiscated-a-truck-laden-with-falspar/">कोडरमा:

वन विभाग की टीम ने फेल्सपार लदा ट्रक किया जब्त

मारपीट का भी आरोप लगाया

इसी बीच कुछ यात्रियों से जांच कर रहे कर्मियों की कहासुनी हो गयी. कुछ यात्रियों ने टिकट निरीक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से कर दी. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरीय मंडल वाणिज्य अधिकारी आधार राज ने घटना की जांच कर पांचों टीटीई को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया. इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया है.यात्रियों ने आरोप लगाया है कि पटना जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के आते ही टिकट निरीक्षक अथवा टिकट संग्राहक प्लेटफॉर्म ही नहीं फुटओवर ब्रिज तक पर टिकट जांच करने पहुंच जाते हैं. जानबूझकर टिकटों की चेकिंग उस जगह की जाती है, जहां सीसीटीवी कैमरे न लगे हों. कई बार यात्रियों से जबरन वसूली की शिकायत मिलती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//