Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण के दनुआ घाटी में पांच वाहनों में टक्‍कर, मची अफरा-तफरी

Chouparan : झारखंड-बिहार के सीमावर्ती चौपारण के चोरदाहा स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार को एक कार सहित पांच वाहनों में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सभी वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गए. गनीमत रही क‍ि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. एक वाहन का खलासी घायल हो गया. घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है. दनुआ घाटी में कोयला लदे ट्रक जेएच02एई/1452 सड़क पर ही पलट गया. इस बीच एक कार जेएच01बीएल/6352 उससे टकरा गई. उसके बाद 12 चक्का ट्रक जेएच02टी/8454, ट्रेकर आरजे19जीजी/2843 तथा डीसीएम टोयटा यूपी33एटी/5836 के बीच टक्कर हो गई. एक के बाद एक पांच वाहनों की टक्कर से दनुआ घाटी में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय थाना प्रभारी शंंभूनंद ईश्वर तथा चोरदाहा चेकपोस्ट पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया. दो घंटे में प्रशासन के प्रयास से पांचों वाहनों को क्रेन से हटाया गया. फिर जीटी रोड पर परिचालन सामान्य हो पायी. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

चौपारण में एक अन्य दुर्घटना में बसरिया-रामपुर में स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : दवा">https://lagatar.in/no-action-in-drug-scam-mla-saryu-rai-angry-with-government/">दवा

घोटाले में कार्रवाई नहीं, विधायक सरयू राय सरकार से नाराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही