Godda : गोड्डा में मंगलवार मौसम का सबसे गर्म का दिन रहा. अधिकतम तापमान बढ़कर 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. इसके साथ में जिले में गर्मी का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया. बड़े-बुजुर्ग बताते हैं पहले ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी. जिले में पिछले दो साल से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. गर्मी के मौसम में दिन के तापमान में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. सुबह दस बजते ही सूर्य आग उगलने लगते हैं और तेज गर्म हवाएं चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं. जिले में लू से अब तक दो लोगों की मौत की सूचना है. नगर थाना क्षेत्र के दियारा गांव के पास लू लगने से एक अनजान व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं मेहरमा में भी एक व्यक्ति की मौत होने की बात कही गई है.
गोड्डा में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, पारा 45.5 डिग्री पहुंचा
Last Updated: Apr 30, 2024 12:00 AM (IST)