Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: जुगसलाई में घर में घुसकर जेवर की चोरी

Jamshedpur (Ashok kumar) : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी की रहने वाली सबीना बानो के घर में घुसकर चोरों ने जेवर की चोरी कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह मिली. इसके बाद इसकी शिकायत थाने पर जाकर दी. घटना में पड़ोस के रहने वाले एक नाबालिग लड़का पर भी आशंका व्यक्त करते हुए मामला दर्ज कराया गया है. घटना के बाद से नाबालिग भी फरार ही है. इस कारण से पुलिस को भी लग रहा है कि हो सकता है आरोपी वही हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-bad-smell-is-coming-from-the-cold-storage-of-mgm-hospital-patient-is-upset/">जमशेदपुर:

एमजीएम अस्पताल के शवगृह से आ रही दुर्गंध, इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर व मरीज परेशान

रात के एक बजे से सुबह के साढ़े 3 बजे के बीच की है घटना

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि घटना को 24 जून की रात के एक बजे से लेकर साढ़े 3 बजे के बीच ही अंजाम दिया गया है. इसके बाद परिवार के लोग जाग गये थे. घटना की भनक मिलते ही इसकी जानकारी जुगसलाई थाने पर जाकर दी गयी.

पीछे से घुसा था चोर

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चोर घर के ठीक पीछे से घुसे थे. इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. चोर को कमरे के भीतर घुसकर जेवर की चोरी करने में परेशानी नहीं हुई. आसानी से जेवर लेकर फरार हो गया. पुलिस नाबालिग लड़के की तलाश के लिये जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kadma-police-caught-12-lakh-grabber-by-getting-loan/">जमशेदपुर:

कदमा पुलिस ने लोन दिलवाकर 12 लाख हड़पने वाले को दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही