Search

 
 
 

झारखंड : कारोबार को सरल बनाने के लिए एफजेसीसीई की वेबसाइट लांच

 
व्यापार बढ़ाने के लिए तकनीकी विकास है जरूरी : महुआ माजी  Ranchi : व्यवसायियों को व्यवसाय के लिए बेहतर सुविधा तथा माहौल मिले, इसे लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट लांच की. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स टेक्निकली काफी आगे बढ़ रहा है, जो व्यवसाय के दृष्टिकोण से काफी सकारात्मक है. व्यवसाय में तकनीक के विकास से व्यापार क्षेत्र में तेजी आती है. इसकी लांचिंग से व्यवसाय करने वाले या व्यवसाय से जुड़ने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी. क्योंकि वेबसाइट को देखने मात्र से ही लग रहा है कि इसे काफी अच्छे तरह से डिजाइन किया गया है, जिसमें व्यवसाय से जुड़े सभी अपडेट आसानी से लोगों को मिल सकेंगे. और हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों से जुडे सकेंगे.

वेबसाइट में चैंबर का सारा डिटेल्स मौजूद रहेगा- किशार मंत्री

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बताया कि अब तक कारोबारियों को चैंबर की सदस्यता लेने के बाद हर जानकारी या सुविधा के लिए चैंबर ऑफिस जाकर पता करना पड़ता था. लेकिन वेबसाइट की लांचिंग से छोटे -बड़े तमाम कारोबारियों को काफी सहूलियत मिलेगी. वेबसाइट में चैंबर का सारा डिटेल्स मौजूद रहेगा. यहां पर सदस्यता फॉर्म को आसानी से अपलोड कर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा. चैंबर द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम तथा एजेंडा के साथ सरकारी स्कीम, एंटरप्रेन्योर्स के लिए चलने वाली स्कीम की जानकारी दी जा सकेगी. इसके अलावे चैंबर के सभी अधिकारियों का मोबाइल नंबर, पूर्व अध्यक्षों का मोबाइल नंबर, सभी एफ्लिएड बॉडी का संपर्क नंबर सहित दूसरे जिले के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट्स के भी नंबर मौजूद रहेंगे.

मौके पर मौजूद थे

मौके पर चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सदस्य विकास झाझरिया, संतोष अग्रवाल, राजीव चौधरी, रमेश साहू, श्रवण कुमार, परमजीत सिंह चाना, पूनम आनंद, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, जसविंदर सिंह, कार्तिक प्रभात, पीके जयसवाल समेत अन्य कई सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/ats-arrested-four-criminals-before-killing-public-representative-coal-trader-showroom-operator-and-spice-trader/">झारखंड

: जनप्रतिनिधि, कोयला कारोबारी, शोरूम संचालक और मसाला व्यवसायी की हत्या से पहले एटीएस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही