Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 सितंबर को होगी FJCCI की 57वीं वार्षिक आमसभा और चुनाव 26 सितंबर को

Advertisement
Advertisement
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज-FJCCI की 57वीं वार्षिक आमसभा 25 सितंबर को होगी. इसके साथ ही सत्र 2021-22 का चुनाव 26 सितंबर 2021 को आयोजित करेगी. चुनाव कमेटी ने इससे संबंधित एक बैठक सोमवार को चैंबर भवन में की. बैठक में चैंबर चुनाव के नामांकन की तिथि भी निर्धारित की गयी. चुनाव में नामांकन प्रक्रिया 10 से 13 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2021 निर्धारित की गयी है. इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि कोविड की स्थितियों को देखते हुए मतदान की प्रक्रिया और चुनाव स्थल का चयन किया जायेगा. कोविड के कारण आमसभा का आयोजन ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी होगा. इसे भी पढ़ें- एक">https://lagatar.in/bjps-national-general-secretary-dilip-saikia-will-come-on-a-three-day-visit-to-jharkhand-on-september-1-will-take-part-in-the-meetings/">एक

सितंबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आयेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया, बैठकों में हिस्सा लेंगे

22 सितंबर तक चैंबर कार्यालय से नो-ड्यूज क्लियर करा ले सदस्य

बैठक को चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे चुनावी प्रक्रिया के तहत कोविड के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा. उन्होंने सभी संबद्ध संस्थाओं और साधारण श्रेणी के सदस्यों से आग्रह किया कि वे 22 सितंबर 2021 तक चैंबर कार्यालय से नो-ड्यूज क्लियर करा लें. किसी भी प्रकार का शुल्क बकाया होने पर ऐसे सदस्य चुनावी प्रक्रिया में सम्मिलित होने से वंचित हो सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स और संबद्ध संस्थाएं अपने सदस्यता प्रतिनिधियों की विवरणी को चैंबर कार्यालय से अपडेट करा लें, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो. बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया, को-चेयरमैन अंचल किंगर, चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा और महासचिव राहुल मारू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही