Search

 
 
 

दिल्ली के झारखंड भवन में फहराया गया तिरंगा

 
Ranchi :  दिल्ली स्थित झारखंड भवन में झारखंड के स्थानिक आयुक्त अरवा राज कमल ने ध्वजारोहण किया.  अरवा राज कमल ने  झारखंड सरकार की तरफ से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर झारखंड भवन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस उत्सव में भारत सरकार ने झारखंड के पंचायत स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वालों को आमंत्रित किया. सभी ने पंचायती राज की निदेशक निशा उरांव की उपस्थिति में कार्यक्रम में भाग लिया.  गिरिडीह के तिरला बगोदर की सरिता देवी को पंचायत स्तर पर आत्मनिर्भर संरचना के लिए, रांची के कांके स्थित पिठोरिया की मुन्नी देवी (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) को पेयजल एवं स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्य के लिए और गुमला की रश्मि लकड़ा को बच्चों के अनुकूल पंचायत बनाने में और क्रियान्वयन करने में अहम भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही