Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों में किया गया झंडोत्तोलन

Advertisement
Advertisement
कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Giridih : 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान गांडेय प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख राजकुमार पाठक, गांडेय पंचायत भवन में मुखिया अमृत लाल पाठक व आजसू पार्टी कार्यालय में केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा ने ध्वजारोहण किया. इधर, गांडेय थाना में प्रभारी साकेत प्रताप देव, अहिलियापुर थाना में प्रभारी संतोष कुमार मंडल, ताराटांड़ थाना में प्रभारी प्रदीप महतो, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, गिरनिया मोड में मानवाधिकार संगठन के जिला अध्यक्ष मो आलम व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र थ चौबे ने झंडा फहराया. इसके पहले विभिन्न स्कूलों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई.

खोरी महुआ एसडीओ कार्यालय में मनोज कुमार ने किया ध्वजारोहण

[caption id="attachment_731333" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Jamua-3-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> ध्वज को सलामी देते पुलिस अधिकारी व जवान[/caption] वही धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख गौतम सिंह, अनुमंडल कार्यालय खोरी महुआ में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, धनवार थाना में थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, रेफरल अस्पताल राजधनवार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, आदर्श महाविद्यालय राजधनवार में प्राचार्य विमल कुमार मिश्र, भाजपा कार्यालय बरजो में पूर्व आईजी वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, कस्तूरबा गांधी विद्यालय धनवार में वार्ड निवेदिता कुमारी, मध्य विद्यालय बाजू में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद यादव, बरजो पंचायत सचिवालय में मुखिया सुभाष यादव, राष्ट्रीय जनता दल के गंगापुर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष नाथ ईश्वर प्रसाद ठाकुर और केडी इंटरनेशनल स्कूल गंगापुर में राजेंद्र सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास

[caption id="attachment_731334" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Sanskritik-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे[/caption] पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आन, बान और शान से लहराया तिरंगा. पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सहित जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन व प्रखंड के 17 पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय व सीडीपीओ कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रखंड प्रमुख ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि पीरटांड़ थाना में थाना प्रभारी डील्शन विरुआ, मधुबन थाना में थाना प्रभारी राजू मुंडा, खुखरा थाना में थाना प्रभारी सजित माहतो, हरलाडीह ओपी में अजय सोया ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। वही मधुबन स्थित श्री स्वच्छता समिति, बीसपंथी कोठी, सहित कई संस्थाओं में संस्थाओं के प्रबंधकों ने झंडा फहराया. पालगंज पंचायत भवन में मुखिया शशिबाला देवी, आरएन पब्लिक स्कूल में शरत कुमार भक्त व प्रेम कुमार, जबकि शहीद सीताराम उपाध्याय प्रशिक्षण भवन में शहीद के पिता बृजनंदन उपाध्याय ने तिरंगा फहराया. इसके अलावे पीरटांड़ के सभी पंचायत भवन, स्कूल, कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस अवसर पर आरएन पब्लिक स्कूल पालगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जमुआ प्रखंड क्षेत्र में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जमुआ प्रखंड में सभी राजनीतिक, सरकारी एवं विभिन्न विद्यालयों में झंडोतोलन किया गया. प्रखंड मुख्यालय में जमुआ प्रमुख मिष्टु देवी ने झंडोतोलन किया. पुराने प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अशोक कुमार, आरक्षी निरीक्षक कार्यालय जमुआ में प्रमोद कुमार सिंह, थाना परिसर में थाना प्रभारी बिपिन कुमार, इंदिरागांधी उच्च विद्यालय में जमुआ विधायक केदार हाजरा,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बी के सिंह, एस एन पब्लिक स्कूल में प्राचार्य लक्ष्मण किशोर, के एन पब्लिक हाई स्कूल में प्राचार्य गोविन्द प्रसाद वर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बिनोद राम गुप्ता ने झंडोतोलन किया.स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व निजी विद्यालयों में खेल कूद ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही.

डुमरी एसडीपीओ कार्यालय पर सुमित प्रसाद ने फहराया तिरंगा

[caption id="attachment_731336" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Jamua-11-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते लोग[/caption] डुमरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित शैक्षणिक संस्थाओं, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यालयों, राजनीतिक कार्यालयों, वित्तीय संस्थानों व क्लबों में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया. एसडीएम कार्यालय में सहजाद परवेज, अवर निबंधन कार्यालय में निबंधन अधिकारी सीओ धनंजय गुप्ता, इंस्पेक्टर ऑफिस में एसडीपीओ सुमित प्रसाद, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख उषा देवी, डुमरी थाना में थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना में थाना प्रभारी साधन कुमार, पीएनडी जैन हाई स्कूल में सहायक सचिव व अधिवक्ता अशोक जैन, डुमरी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कार्यालय में मुखिया शोभा जयसवाल, बेसिक स्कूल डुमरी में प्रभारी प्राचार्य दीवाकर कुमार, झारखण्ड कॉलेज में प्राचार्य प्रो.पीके सिन्हा, पारसनाथ इंटर व डिग्री कॉलेज में शंकर प्रसाद सिंह, बीआरसी में बीईईओ जयकुमार तिवारी, यूएमएस डुमरी में प्रधानाध्यापक निलेश कुमार यूएमएस बोरवा पानी में प्राचार्य थानेश्वर महतो, प्राथमिक विद्यालय पहरीधार लक्ष्मण में युवा कांग्रेस नेता गंगाधर महतो, यूएचएस परसाटांड़ में प्राचार्य डीलचंद महतो, अधिवक्ता भवन में अध्यक्ष इंद्रजीत जायसवाल, राष्ट्रीय एकता कार्यालय में अध्यक्ष महेन्द्र बिन्द व आजसू प्रधान कार्यालय में यशोदा देवी ने तिरंगा फहराया.

वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत ने फहराया तिरंगा

इधर, वनांचल चौक में भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, मधगोपाली पंचायत सचिवालय में मुखिया जागेश्वर महतो, रेफरल अस्पताल डुमरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश महतो, हनी डीयू पब्लिक स्कूल में निदेशक डा सुजीत माथुर, ज्ञान भारती विद्यालय नगरी में प्रधानाध्यापक अजय कुमार रजक, जामतारा पंचायत भवन में मुखिया खेमलाल महतो, कल्हाबार पंचायत भवन में मुखिया नुरउद्दीन अंसारी, नागाबाद पंचायत भवन में मुखिया रेणु देवी, खुद्दीसार पंचायत भवन में मुखिया किरण कुमारी, सरहुल क्लब डुमरी में पूरन हांसदा जबकि डीएवी सेन्ट्रल स्कूल में सर्वेश तिवारी ने ध्वजारोहण किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731222&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह जिले में आन, बान व शान से लहराया तिंरगा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही