Search

 
 
 

हजारीबाग में प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

 
Hazaribagh : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा के परबत्ता में 10 मई से होने वाले रामचरितमानस महायज्ञ व बजरंगबली मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को ध्वजारोहण किया गया. ग्रामीणों ने अयोध्या से आये यज्ञाचार्य पंडित उर्फ छोटे सरकार की देखरेख में मंदिर के समीप ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम में बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव और बरकट्ठा उत्तरी के पूर्व मुखिया बसंत साव मुख्य रूप से मौजूद रहे. ध्वजारोहण के पूर्व ग्रामीणों ने पूरे गांव का भ्रमण किया. ग्रामीणों ने18 मई तक पूरे गांव में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करने का संकल्प भी लिया.

ये रहे मौजूद 

मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष बालकी यादव, उपाध्यक्ष रूपलाल यादव, किशोर पांडेय, सचिव छोटी यादव, दीपक राणा, कोषाध्यक्ष महेश मंडल, संदीप राणा, उपसचिव श्रीकांत पांडे, प्रयाग राम, उप कोषाध्यक्ष रमेश यादव, वीरेंद्र राणा, निगरानी समिति के अध्यक्ष सुषैन पांडेय व प्रवीण पांडेय, रोहित यादव, महादेव यादव, संजय यादव, गोलू यादव, सुमन यादव, सिक्की विश्वकर्मा, साहेब मंडल, राम यादव, संदीप राणा, राकेश राणा, बिट्टू राणा, राहुल राणा, रणजीत राणा, आनंद सोनी, रोहित यादव, रवि यादव, विनय मंडल, नारायण मंडल, राजेश मंडल, शिव शंकर यादव, राजेश यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-padma-shri-dr-tulsi-munda-will-participate-in-the-odia-new-year-program/">किरीबुरू

: ओडिया नव वर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगी पद्मश्री डॉ. तुलसी मुंडा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही