Search

 
 
 

गुरु गोबिंद स्कूल में झंडोत्तोलन किया गया, विद्यार्थियों ने अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य किये

 
Ranchi :  भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल मैनेजमेंट कमिटि के अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह हैप्पी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान स्कूल के सचिव शरणजीत सिंह बल, उपाध्यक्ष तविंदर सिंह, सह सचिव रणवीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. स्कूल की प्रिसिंपल शालिनी विजय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-acquisition-process-started-for-lodhama-piska-rail-link-line/">रांची

: लोधमा- पिस्का रेल लिंक लाइन के लिए भू-अधिग्रहण प्रकिया शुरू)

जलिया वाला बाग घटना को नाट्य रुपांतरण में प्रस्तुत किया

कार्यक्रम की शुरुआत शब्द और अरदास के साथ की गयी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किये. वहीं सीनियर ग्रुप के छात्रों ने जलिया वाला बाग घटना को नाट्य रुपांतरण द्वारा प्रस्तुत किया और शहीद उधम सिंह को याद किया. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने छात्रों एवं शिक्षकों के प्रयास की सराहना की. इसे भी पढ़ें : कॉलेजियम">https://lagatar.in/legalists-raised-questions-on-the-collegium-system-why-was-justice-muralidhar-not-sent-to-the-supreme-court/">कॉलेजियम

सिस्टम पर कानूनविदों ने ही उठाये सवाल? जस्टिस मुरलीधर को सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं भेजा गया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही