Search

 
 
 

पलामू में झारखंड-बिहार के अफसरों का फ्लैग मार्च

 
बॉर्डर इलाकों पर रहेगी खास नजर, हर वाहन की ली जायेगी पूरी तलाशी Medininagar: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में शनिवार को झारखंड व बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बलों के साथ दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में फ्लैग मार्च किया और शांतिपूर्ण व निर्भीक चुनाव का संदेश दिया. अधिकारियों ने कहा कि भयमुक्त होकर मतदान करें. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. इसके बाद अधिकारियों की संयुक्त बैठक हरिहरगंज के प्रखंड सभागार में हुई. इस दौरान चुनाव को स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. इसमें कहा गया कि बॉर्डर इलाकों पर खास नजर रखी जाएगी. पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि हर हाल में चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना है. इसको लेकर दोनों राज्यों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखेंगे. अपराध नियंत्रण को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस सूचना संकलित कर एक दूसरे के साथ साझा करते हुए संयुक्त कार्रवाई भी करेगी. बॉर्डर इलाकों की खास निगरानी की जाएगी. चुनाव के दौरान झारखंड व बिहार की सीमा सील होगी. ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है. मतदाताओं को डराने-धमकाने व मतदान में गड़बड़ी पहुंचाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिया गया. हथियार की तस्करी पर रोक लगाने, नक्सल से लेकर अपराधियों पर नजर रखने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें-कल्पना">https://lagatar.in/kalpana-soren-will-be-the-next-cm-of-jharkhand-champai-should-think-nishikant/">कल्पना

सोरेन होंगी झारखंड की अगली सीएम, चंपाई सोचें : निशिकांत

भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया गया संदेश

फ्लैग मार्च में पलामू उपायुक्त शशि रंजन, औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पलामू पुलिस अधीक्षक रfष्मा रमेशन, औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जीमेश्राम, डीडीसी रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार, नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन, हुसैनाबाद एसडीओ पीयूष सिन्हा, छतरपुर एसडीओ हीरा कुमार, औरंगाबाद एसडीओ संजय कुमार पांडेय, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिजय केरकेट्टा, छतरपुर डीएसपी नौशाद आलम, हुसैनाबाद डीएसपी मुकेश कुमार, औरंगाबाद सदर 2 डीएसपी अमित कुमार सीआरपीएफ ड्यूटी कमांडेड, हरिहरगंज इंस्पेक्टर चंदन कुमार, पिपरा थाना प्रभारी बिमल कुमार, अंबा थाना अध्यक्ष राहुल राज, कुटुंबा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह, टंडवा थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद, नवीनगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, ढिबरा थाना अध्यक्ष रितेश उपाध्याय सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-imposed-a-fine-of-rs-1-25-lakh-on-union-minister-arjun-munda/">झारखंड

हाइकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगाया 1.25 लाख का जुर्माना, जानिये क्या है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही