Search

 
 
 

पांकी और हुसैनाबाद में निकाला गया फ्लैग मार्च, अफवाहों से बचने की अपील

 
Medininagar : प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी एवं पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में होली पर्व के मौके पर पांकी बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने पांकीवासियों से अपील करते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली शांति और सौहार्दपूर्ण महौल में मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. अफवाह को बढ़ावा नहीं देना है. सोशल मीडिया की अफवाह से बचें. लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता भी लागू है. उसमें डीजे और जुलूस बगैर अनुमति नहीं निकाले जाएंगे. पुलिस का असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/15-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं हुसैनाबाद में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड़ में है. विधि-व्यवस्था को लेकर रविवार को हुसैनाबाद के प्रशिक्षु आइएएस सह अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारी व  पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च शहर के दिनेश चौक, गांधी चौक, अंबेडकर चौक समेत मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि होली के दौरान उपद्रवियों और सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. मौके पर हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पंकज कुमार, हैदरनगर बीडीओ बिष्णु प्रताप मालवा समेत पुलिस प्रशासन के कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-released-the-fifth-list-of-candidates-sita-soren-from-dumka-dhullu-mahato-from-dhanbad-and-kalicharan-singh-from-chatra-got-the-ticket/">बीजेपी

ने जारी प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट, दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुल्लू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को मिला टिकट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही