Barkattha : ग्रामीण प्रतिभा का परचम लहराते हुए बरकट्ठा प्रखंड के बड़ासिंगा स्थित बेलकप्पी निवासी सीताराम पांडेय के पुत्र शिवाशीष पांडेय ने गेट-2023 ऑल इंडिया पेट्रोलियम इंजीनियरिंग परीक्षा में 19वें रैंक पर कामयाबी पायी है. इससे उनके गांव में खुशी का माहौल है. लोगों ने कहा कि शिवाशीष ने गांव व पूरे प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ हजारीबाग जिले का मान बढ़ाया है. शिवाशीष ने सभी युवाओं को संदेश दिया है कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-maa-mangala-usha-puja-celebrated-with-pomp-sought-blessings-for-familys-happiness-and-peace/">मनोहरपुर
: मां मंगला उषा पूजा धूमधाम से मना, परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद
: वनो के कटने से ही गांवों में बढ़ा है हाथी का प्रकोप : मुकुल [wpse_comments_template]
: मां मंगला उषा पूजा धूमधाम से मना, परिवार की सुख शांति के लिए मांगा आशीर्वाद
बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं शिवाशीष
शिवाशीष बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2016 में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार धनबाद में 10 सीजीपीए के साथ सीबीएसई बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा और 2018 में 95.20 % अंक के साथ इंटर साइंस की परीक्षा एवं आईआईटी जी मेन और एडवांस में वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की. फिर सत्र 2019-2023 के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी, अमेठी, उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक 8.77 वीं रैंक प्राप्त करते हुए इंजीनियरिंग के गेट-2023 की परीक्षा में शामिल होकर भारत में 19 वां स्थान हासिल किया. तीन भाई-बहनों में शिवाशीष सबसे बड़े भाई और दो छोटी बहनों में एक बहन अनु प्रिया बीएचयू में ग्रेजुएट की शिक्षा तथा छोटी बहन दीप शिखा नौवीं कक्षा में राज कमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में में अध्ययनरत हैं. पिता सीताराम पांडेय धनबाद स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक और मां गृहिणी हैं. उन्होंने ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को और सभी गुरुजनों को दिया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-elephant-outbreak-has-increased-in-the-villages-only-because-of-the-cutting-of-forests-mukul/">बोकारो: वनो के कटने से ही गांवों में बढ़ा है हाथी का प्रकोप : मुकुल [wpse_comments_template]
Leave a Comment