Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 14 अंक मजबूत, मारुति टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली. हालांकि कारोबार के अंत में शेयर बाजार ने बढ़त गवाकर फ्लैट बंद हुआ. शेयर बाजार आज अच्छी बढ़त पर खुला था. बता दें कि पिछले कई दिनों से शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही थी. लेकिन आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने हरे निशान पर ट्रेड किया. सेंसेक्स 14.25 अंकों की तेजी के साथ 52588 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 26.25 अंकों की मजबूती के साथ 15772 के लेवल पर क्लोज हुआ.

फार्मा शेयरों में रही बिकवाली

बता दें कि आज ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली. आज के कारोबार में पीएसयू बैंक, रियल्टी और सीमेंट शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. जबकि फार्मा शेयरों में बिकवाली देखी गयी. आज सेंसेक्स ने 53 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया. कारोबार के शुरुआत में सेंसेक्स 454.09 अंकों की तेजी के साथ 53,028.55 पर पहुंच गया था. इसे भी पढ़े : दिशा">https://lagatar.in/rahul-vaidya-can-marry-soon-with-disha-said-this-about-the-date/93749/">दिशा

के साथ जल्द शादी कर सकते हैं राहुल वैद्य, डेट को लेकर कही ये बात

मारुति के शेयरों में 5.25 फीसदी की तेजी

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. जबकि 18 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते नजर आये. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड मारुति के शेयरों में सबसे अधिक 5.25 फीसदी की बढ़त देखी गयी. लारसन के शेयरों में 2.20 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.11 फीसदी, टीसीएस में 0.86 फीसदी और टाइटन में 0.80 फीसदी की मजबूती रही. इसके अलावा इंफोसिस, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज,एनटीपीसी, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए. इसे भी पढ़े : मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambanis-statement-4g-network-became-helpful-in-corona-era-proved-to-be-lifeline/93676/">मुकेश

अंबानी का बयान, कोरोना काल में 4G नेटवर्क बना मददगार, लाइफलाइन हुआ साबित

एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स

बीएसई सेंसेक्स में आज एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे अधिक 1.91 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी, नेस्ले में 1.08 फीसदी, एचयूएल में 1.05 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.74 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा सनफार्मा, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एयरटेल, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक,बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक. एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयरों लाल निशान पर बंद हुए. इसे भी पढ़े : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandi-wrote-a-letter-to-the-dgp-said-your-police-is-taking-discriminatory-action/93686/">बाबूलाल

मरांडी ने DGP को लिखा पत्र, कहा- भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही आपकी पुलिस

निफ्टी के टॉप  गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के अडाणी पोर्ट्स के शेयकों में सबसे अधिक 5.29 फीसदी की बढ़त रही. एनटीपीसी में 3.92 फीसदी, टाइटन में 1.84 फीसदी, एसबीआई में 1.66 फीसदी और एचडीएफसी लाइफ में 1.35 फीसदी की तेजी देखी गयी. निफ्टी के शेयरों में सबसे अधिक यूपीएल में 4.43 फीसदी, विप्रो में 1.39 फीसदी, हिंडाल्को में -1.01 फीसदी, टाटा मोटर्स में 0.92 फीसदी और मारुति में 0.85 फीसदी की गिरावट रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही