Search

 
 
 

रांची से उड़ने वाली फ्लाइट के किराये में 10 से 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी

 
  • घरेलू सेक्टर के 40 मिनट की उड़ानों का किराया 300 रु बढ़ा

Ranchi : केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू विमान सेवाओं के किराये में 10 से 16 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. यह बढ़ोतरी घरेलू सेक्टर में 40 मिनट के उड़ानों से लेकर 3 घंटे तक की उड़ानों के लिए की गई है. 40 मिनट के उड़ानों के लिए अब न्यूनतम किराया 2600 रु और अधिकतम किराया 7800 रु तक हो सकता है. जबकि पहले न्यूनतम किराया 2,300 रु निर्धारित था. 90 मिनट के उड़ानों का किराया 3,300 से 9, 800 रु तक देने होंगे. वहीं 3 घंटे के किराए के लिए 3,500 से 4,000 रु और अधिकतम 11,700 रु तक यात्रियों को खर्चा करना पड़ सकता है. एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यह वृद्धि केवल न्यूनतम किराए में की गई है. जबकि अधिकतम किराये की सीमा पूर्ववत है.
इस लिहाज से रांची से पटना और कोलकाता, रांची से दिल्ली और हैदराबाद, रांची से मुंबई और बेंगलुरु, रांची से चेन्नई जैसे घरेलू सेक्टरों के किराए महंगे हो गए हैं.रांची से पटना के किराए में 300 रुपए की वृद्धि की गई है. रांची से दिल्ली के किराए में 400 और रांची से मुंबई के न्यूनतम किराए में 500 रु की वृद्धि की गई है.

इसे भी पढ़ें - “कोरोना">https://lagatar.in/natural-immunity-more-effective-than-vaccine-found-after-being-corona-they-dont-even-need-a-vaccine/77472/">“कोरोना

होने के बाद मिली ‘नैचुरल इम्युनिटी’ वैक्सीन से अधिक प्रभावशाली, उन्हें टीके की भी जरूरत नहीं”

बढ़े हुए किराये को इस तरह समझें

  • उड़ान पहले अब
  • 40 मिनट 2,300रु 2,600रु
  • 90 मिनट 2,900रु 3,300रु
  • 120मिनट 3,500रु 4,000रु
  • 180मिनट 4,100रु 4,700रु
[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही