Search

 
 
 

दिल्ली से शिलांग जा रही फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग, जानें वजह...

 
Patna :   दिल्ली से शिलॉन्ग जा रही फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट Q400 विमान आज दिल्ली से शिलांग के लिए उड़ान भरी थी. इस दौरान विमान किसी पक्षी से टकरा गयी और विंडशील्ड में दरार आ गयी.  जब यह हादसा हुआ, उस समय विमान पटना के ऊपर से गुजर रहा था. पायलटों ने ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और लैंडिंग की इजाजत मांगी. लैंडिंग की मंजूरी मिलने के बाद  स्पाइसजेट विमान की पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग करायी गयी. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट SG 2950 में करीब 80 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने सामान्य लैंडिंग की, न कि आपातकालीन लैंडिंग. यात्रियों को भी सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया. पूरी उड़ान के दौरान दबाव सामान्य रहा. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने सामान्य लैंडिंग की, न कि आपातकालीन लैंडिंग. यात्रियों को भी सामान्य तरीके से विमान से उतारा गया. पूरी उड़ान के दौरान दबाव सामान्य रहा. https://twitter.com/AHindinews/status/1866035913614361053

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही